फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Zorawar, NCC Traning Acedamy

Udhampur News: उधमपुर में जोरावर एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी शुरू, 400 कैडेट्स ले सकेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
Udhampur, Zorawar, NCC Traning Acedamy
उधमपुर। जोरावर एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी उधमपुर का उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्जवलित करतीं डीसी सल
-नगरोटा ट्रेनिंग अकादमी के बाद उधमपुर में स्थापित ये दूसरी बड़ी अकादमी,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के एनसीसी कैडटों को समर्पित जोरावर एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी उधमपुर का वीरवार को जिला विकास आयुक्त सलोनी राय ने उद्घाटन किया। आईजी एनसीसी मेजर जनरल अनुपेंद्र वेवली वीएसएम, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विपुल त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थे।
नगरोटा ट्रेनिंग अकादमी के बाद उधमपुर में स्थापित की गई यह एक बड़ी एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी में हैं। इसमें रियासी, उधमपुर के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न बटालियन के एनसीसी कैडेटों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अकादमी की क्षमता 400 कैडेट्स की है। वर्तमान में इसमें 350 कैडटों का एक प्रशिक्षण कैंप चलाया जा रहा है जिनमें वायु सेना के एनसीसी कैडेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी सलोनी राय ने सभी को अकादमी की स्थापना की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इसमें एनसीसी से जुड़े जिला के लगभग 67 स्कूलों के एनसीसी कैडट्स के लिए यह एक बहुत ही प्रसन्नता का विषय है। पहले उनको ट्रेनिंग के लिए नगरोटा अकादमी में जाना पड़ता था लेकिन अब वे उधमपुर में स्थापित की गई अकादमी में ही बेहतर ट्रेनिंग हासिल कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी इस अकादमी में जम्मू कश्मीर एनसीसी बटालियन की छह यूनिटों के कैडटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। उन्होंने यह हमारे जिला और पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए एक बडे हर्ष की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आईजी एनसीसी मेजर जनरल अनुपेंद्र वेवली वीएसएम ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर निदेशालय की एनसीसी क्षमता 27 हजार से बढ़कर 42 हजार हो गई है इसलिए हमें अतिरिक्त ट्रेनिंग अकादमी की जरूरत है जहां बच्चे एनसीसी का प्रशिक्षण हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि नई अकादमी की स्थापना से एनसीसी के क्षेत्र में एक अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा। इस अकादमी में फिलहाल जेएंडके डिविजन को शामिल किया गया है लेकिन आने वाले समय में इसमें लद्दाख के एनसीसी कैडेट्स को भी प्रशिक्षण के लिए शामिल किया जाएगा।
उद्धाटन समारोह के दौरान एनसीसी ट्रेनिंग पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। बाद में कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed