फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, zonal level school sports

Udhampur News: कबड्डी में हायर सेकेंडरी स्कूल खून, खो-खो में हाई स्कूल बबे बना चैंपियन

Fri, 10 May 2024 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 10 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
udhampur, zonal level school sports
जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिताएं जारी, बबे, टिकरी, मजालता और पंचेरी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

जोन बबे में अंडर-17 बॉयज प्रतियोगिताओं 230 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से जोनल स्तरीय अंतर-स्कूल प्रतियोगिताएं जारी हैं। वीरवार को जोन बबे, टिकरी, मजालता और पंचेरी के मुकाबले हुए।
जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी बेबी करतार सिंह के नेतृत्व में जोन बबे ने अंडर-17 बॉयज जोनल स्तरीय अंतर-स्कूल प्रतियोगिताओं की मेजबानी की। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और योग में 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी में एचएसएस खून, खो-खो में एचएस बबे, वॉलीबाल में एचएसएस खून, कैरम में एचएस सुंडला, शतरंज में एचएस सुंडला, बैडमिंटन में एचएस दियोत और कुश्ती में एचएस चोरमोटो से कमल सिंह, एचएस बबे से साहिल शर्मा, एचएस सुंडला से आलमदीन और एचएस दियोट से राशिद विजेता रहे।
विज्ञापन

जोन पंचैरी के तहत अंडर-14 और 17 बॉयज वर्ग में वॉलीबाल और खो-खो के मुकाबले हुए, जिनमें 353 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जोन मजालता के तहत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कैरम, शतरंज और योग के अंडर 14 गर्ल्स वर्ग के मुकाबले हुए। इनमें 432 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिकरी जोन : 100 मीटर दौड़ में एचएस के सत्तैनी के कुष्ण कुमार ने मारी बाजी
टिकरी जोन में जेडपीईओ सुषमा रानी गुप्ता की देखरेख में अंडर 14 बॉयज वर्ग में एथलेटिक, कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और कुश्ती के मुकाबले हुए, जिनमें 264 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में एचएस सत्तैनी से कृष्ण कुमार, एमएस नगरोटा से पुरुशोत्तम गोस्वामी और एओसी से सुशांत ठाकुर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में एमएस करोआ के निखिल ठाकुर, एचएस रौंद से आसिफ और एचएस जोहनू से सुमित शर्मा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौर में एओसी के अशांक सिंह पहले, एचएस जोहनू के रणवीर सिंह दूसरे और एचएस लड्डन के अयान कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में एमएस बाॅडयां के बलविंदर सिंह पहले, एचएस जोहनू के अमित शर्मा दूसरे और एमएस कोटली बाला के कपिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में कामन पब्लिक स्कूल के हर्ष सिंह ने पहला, एमएस करोआ के निखिल ठाकुर ने दूसरा और एमएस खेरी के आदित्य शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में सीपीएस के हर्ष सिंह, एमएस जगानू के अनिल शर्मा और एचएस लड्डन के साहिल शर्मा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में एमएस जखेनी के रमजान अली ने पहला, एचएस अपर थनोआ के सौरव सिंह ने दूसरा और एमएस जगानू के सुमित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में एमएस जखैनी के रमजान अली ने पहला, जीएमएस नगरोटा के राहिल शर्मा ने दूसरा और एमएस बॉयज जगानू के सुमित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में एचएसएस बारटा के नकुल ने पहला, एचएसएस बारटा के अमित ने दूसरा, एओसी के अध्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed