फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur won

Udhampur News: जम्मू को हराकर उधमपुर बना बास्केटबॉल विजेता

Wed, 11 Oct 2023 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
udhampur won
आर्मी पब्लिक स्कूल में करवाया बाॅयज अंडर 14 व 17 के लिए डिवीजनल लेवल इंटर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर के मैदान में मंगलवार को बाॅयज अंडर 14 व 17 के लिए डिवीजनल लेवल इंटर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग की तरफ से जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस टूर्नामेंट में जम्मू डिवीजन के छह जिलों में से लगभग 90 लड़कों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त उधमपुर जोगिंदर सिंह जसरोटिया मुख्यातिथि थे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को समाज में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से फिट रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में जिला जम्मू ने जिला सांबा को 30-6 के स्कोर से सांबा को हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की। इसी तरह 17 वर्ष से कम आयु वर्ग का पहला सेमिफाइनल जम्मू और कठुआ के मध्य खेला गया, जिसमें जम्मू जिले ने कठुआ जिले को 10-4 के स्कोर से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमिफाइनल उधमपुर और राजौरी के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर ने राजौरी जिले को 15-13 के स्कोर से हराया और जम्मू के खिलाफ फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उधमपुर जिले ने जम्मू जिले को 12-9 के प्रभावशाली स्कोर के साथ हराकर चैंपियनशिप खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियाेगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विभाग अधिकारियों व अन्य फील्ड स्टाफ की उपस्थिति में विजेता और रनर अप टीमों को सम्मानित किया। सभी मैचों का संचालन संजय शर्मा, माणिक नरगोट्रा, रणबीर सिंह, इशांग बंड्रल, दीपक शर्मा, विक्की शर्मा और ज्योति शर्मा की ओर से किया गया था। इस मौके पर पुष्पिंदर कुमार, विजय गुप्ता, जसविंदर सिंह, अजीत सिंह, सोमदेव खजुरिया, अनीता गोस्वामी, रोमेश चंदर व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed