फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Womens College, Best Out off West, Competition

Udhampur News: महिला कॉलेज में कराई बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता

विज्ञापन
Udhampur, Womens College, Best Out off West, Competition
उधमपुर। महिला काॅलेज में 'वेस्ट टू इको क्राफ्ट चैलेंज' विषय पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पर्यावरण और स्थिरता के प्रति छात्राओं में जागरूकता पैदा करने के लिए राजकीय महिला काॅलेज के प्राणीशास्त्र विभाग और ईको क्लब की तरफ से विकासशील भारत 2047 के तत्वावधान में वेस्ट टू इको क्राफ्ट चैलेंज विषय पर वीरवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया के तत्वावधान में किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में अपशिष्ट पदार्थों के पुनर्चक्रण के बारे में जागरूक करना था जिससे रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिले। प्रो. रीवा लखनोत्रा, डॉ. नेहा अंथाल और डॉ. अनीता कुमारी की टीम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने प्लास्टिक, मोतियों, अखबार, कार्डबोर्ड, स्टिक, धागे, ई-कचरे आदि अपशिष्ट पदार्थों से विभिन्न शिल्प वस्तुएं तैयार कीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. रचना भारती, प्रो. स्वाति दत्त और प्रो. पूजा भारती शामिल थे। प्रतियोगिता में अंकु देवी और सोनाली देवी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्राशी देवी ने द्वितीय स्थान और प्रिया और मानसी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed