फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Weather, Administration Issue Advisory

Udhampur News: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Udhampur, Weather, Administration Issue Advisory
 बारिश के कारण सप्लाई मोड़ से बिरमा पुल की ओर सड़क पर जमा पानी।
उधमपर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 72 घंटों में उधमपुर जिले सहित जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश की आशंका जताई है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन हो सकता है इसलिए लोगों को नालों और बाढ़-प्रवण या बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पास जाने से बचने, आपातकालीन आपूर्ति तैयार रखने, स्थानीय मौसम संबंधी चेतावनियों से अपडेट रहने, सतर्क रहने, हर समय सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचते, आवश्यक यात्रा के बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में उपयुक्त बरसाती कपड़े, आवश्यक दवाइयां साथ रखने की भी सलाह दी गई है। इसके अलावा बाढ़-प्रवण या जल-जमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय अधिकारियों के परामर्श से सुरक्षित स्थानों की पहचान करने, आम जनता को भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों और तेज बहाव वाली नदियों से दूर रहने को भी कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पर 01992-272727/01992-272728, पुलिस नियंत्रण कक्ष पर 01992-276915 और आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली पर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed