{"_id":"688fa852d20e7a447e02f9e8","slug":"udhampur-vyapar-mandal-weekly-shop-closed-order-labour-dept-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125971-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्योहारों तक साप्ताहिक बंदी में छूट, आज खुले रहेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्योहारों तक साप्ताहिक बंदी में छूट, आज खुले रहेंगे बाजार
विज्ञापन
उधमपुर। सहायक श्रम आयुक्त की ओर से उधमपुर और आसपास के इलाकों में साप्ताहिक बंदी का पालन करने को लेकर जारी निर्देशों को त्योहारों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते सोमवार को नगर परिषद के अधीन और शुक्रवार को आसपास के इलाकों मेें बाजार खुले रहेंगे।
व्यापारियों की ओर से शहर में सोमवार और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रखी जाती है। श्रम विभाग के नियमों के तहत सभी को साप्ताहिक बंदी का पालन करना होता है। इसका उद्देश्य विभिन्न व्यवसायिक संगठनों में काम करने वाले कर्मियों का श्रम के नाम पर शोषण न हो सके। सप्ताह के दिन वह अपने और परिवार के लिए समय व्यतीत कर सकें। पिछले सप्ताह इसी को लेकर विभाग की ओर से साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए गए।
बीते सोमवार को नियमों का उल्लंघन करने पर कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए। परंतु अब रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के त्योहार नजदीक हैं। इन त्योहारों पर ही व्यापारियों का कारोबार निर्भर होता है। ऐसे सभी व्यापारियों की सहमति पर व्यापार मंडल की ओर से विभाग को त्योहार के दौरान साप्ताहिक बंदी में छूट देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
कोट...
सहायक श्रम आयुक्त ने त्योहारों पर साप्ताहिक बंदी में छूट देने पर सहमति जताई है। सोमवार को दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। इसके बाद साप्ताहिक बंदी का पालन तभी किया जाएगा, जब रिटेल मार्ट, स्टोर, शोरूम और अन्य बड़े नामी व्यवसायिक संगठन भी इन निर्देशों का पालन करेंगे।
- जतिंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
फोटो सहित