फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Vehicles of Fruit, Stopped By Police, Shopkeepers Angry

Udhampur News: सब्जी-फल की गाड़ियों को रोकने से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
Udhampur, Vehicles of Fruit, Stopped By Police, Shopkeepers Angry
उधमपुर। गोल मेले में फल और सब्जी मंडी के व्यापारी शुक्रवार को इकट्ठा हुए और उन्होंने सड़क बंद होने से भारी नुकसान को लेकर प्रशासन से नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना था कि ताजे फलों की गाड़ियों को रास्ते में रोकने से दुकानदारों व आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से सड़क बंद होने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है जिसके बाद व्यापारियों ने एकत्र होकर प्रशासन से अपनी समस्याएं साझा कि। व्यापारी अजय शर्मा और माथुर शर्मा ने बताया कि ताजा फल और सब्जियों वाली गाड़ियों को रास्ते में रोकने के कारण पूरा माल गाड़ियों में ही खराब हो जाता है। उन्होंने कहा मंडी की गाड़ियों को रोकने से न सिर्फ माल खराब हो रहा है बल्कि व्यापारियों को घाटा हो रहा है। बाजारों में भी महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसके चलते आम जनता को भी मुश्किलों हो रही है और लोगो को महंगे दामों में फल सब्जी खरीदनी पड़ रही है। प्रशासन से अपील है कि उधमपुर मंडी की गाड़ियों और आवश्यक सेवाओं की वाहनों को चेकिंग के बाद आने-जाने की अनुमति दी जाए ताकि व्यापार सामान्य हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed