फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur

Udhampur News: सड़क और बिजली ढांचे को सुधारने की उठाई मांग

विज्ञापन
udhampur
उधमपुर। डीडीसी वाइस चेयरमैन जूही पठानिया बुधवार को डीसी कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में कई जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया। लोगों ने उन्हें कई मुद्दों और अपने-अपने क्षेत्रों की मांगों से अवगत कराया और शीघ्र निवारण की मांग की। प्रतिनिधिमंडलों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सुविधाओं, सड़क नेटवर्क और बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन ने समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सार्वजनिक बातचीत आयोजित करने का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास उद्देश्य के सिद्धांत को पूरा करना है। जनता के साथ सीधे बातचीत करने और उनके दिन-प्रतिदिन के प्रशासनिक और विकास के मुद्दों का समाधान करने का प्रयास है। परषोत्तम कुमार, सरपंच पंचायत ब्रेडियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सड़कों पर तारकोल डालने, बिजली ट्रांसफार्मर स्वीकृत करने और हैंडपंप लगाने की मांग रखी। मदन लाल, सरपंच सौंथा ने खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की। सुभाष चंद्र सरपंच दरसू ने नाबार्ड के तहत सड़क बनाने की मांग की। जूही पठानिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से उत्साह के साथ काम करने और समाज में सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने को प्रेरित किया। उन्होंने राजोरी के निर्दोष नागरिकों पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में है। उन्होंने कहा कि हमें भारत की धरती से आतंकी लॉक, स्टॉक और बैरल से लड़ने और मुहर लगाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed