{"_id":"664930c6ea17d6272a032685","slug":"udhampur-two-person-drowned-in-tawi-river-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-110801-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मनवाल में तवी नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मनवाल में तवी नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद
Sun, 19 May 2024 04:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर पुल के समीप का मामला, एक युवक बीएसएफ का अंडर ट्रेनिंग जवान
पुलिस सहित एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मनवाल चौकी के अंतर्गत किशनपुर पुल के समीप तवी नदी में नहाने गए एक बीएसएफ के अंडर ट्रेनिंग जवान समेत दो युवक डूब गए हैं। उनकी पहचान बीएसएफ अंडर ट्रेनिंग जवान अभिषेक सिंह और राजेंद्र सिंह दोनों निवासी किशनपुर के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शुक्रवार शाम की है। वहीं, शनिवार को दोपहर बाद राजेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों की उम्र 23-23 वर्ष के बीच है।
जानकारी के मुताबिक यह दोनों बाल कटवाने के बाद शाम को सात बजे के करीब तवी नदी पर नहाने पहुंचे थे। लेकिन काफी देर तक जब यह दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर इनकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद रात नौ बजे तवी नदी के किनारे से दोनों युवाकों के कपड़े, मोबाइल और चप्पलें बरामद की। इसके बाद परिजनों को इनके तवी में डूबने की आशंका हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भी देर को सूचना प्राप्त होने के बाद शनिवार सुबह नौ बजे से तवी नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें गोताखोरों के साथ ही बोटिंग का भी सहारा लिया गया। साथ ही रेकी पार्टी और स्थानीय लोगों की सहायता से तवी नदी के किनारों पर भी उनकी तलाश शुरू की। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास राजेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक दोस्त थे। अभिषेक सिंह छह महीने पहले बीएसएफ में भर्ती हुआ था और अभी अंडर ट्रेनिंग था। कुछ दिन पहले ही अभिषेक छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को दोनों घर से साथ बाल कटवाने के लिए नाई के पास पहुंचे थे, वहां से दोनों तवी नदी पर नहाने चले गए। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।