फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, truck conductor drowned

Udhampur News: मलाड़ में बिरमा नदी में डूबने से खलासी की मौत

Sun, 25 Aug 2024 05:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
udhampur, truck conductor drowned
मलाड़ में सुबह की घटना, कपड़े धोने और नहाने गया था चालक के साथ
विज्ञापन

मृतक डोडा के सरसई का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के मलाड़ में बिरमा नदी में डूबने से एक खलासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सज्जाद अहमद भट्ट (20) पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी सरसई, डोडा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक वह नदी पर शनिवार सुबह चालक के साथ कपड़े धोने और नहाने गया था। पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला पाया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी से उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी के शवगृह पहुंचाया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। घटना सुबह 10 बजे के आसपास पेश आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर से जम्मू के लिए निकला था ट्रक, रात को रुके थे मलाड़ में
ट्रक चालक मोहम्मद फारूख निवासी मरमत, डोडा ने बताया कि रात को श्रीनगर से ट्रक (जेके02बी1-4079) लेकर आए थे। उन्हें जम्मू की तरफ जाना था। इससे पहले वह रात को उधमपुर के मलाड़ इलाके में ही रुके थे। शनिवार सुबह वह दोनों बिरमा नदी में कपड़े धोने और नहाने के लिए गए थे। इस बीच खलासी शौच के लिए आगे की तरफ चला गया। शायद उसका पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। उसने अंतिम बार उसके बचाओ की आवाज सुनी तो वह तुरंत दौड़ पड़ा, लेकिन उससे पहले ही वह नदी में डूब गया था। मदद के लिए शोर मचाया। लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। खलासी 8 महीने से उसके काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed