फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, traffic chalan

Udhampur News: यातायात नियम तोड़ने पर 20 वाहनों के काटे चालान

Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, traffic chalan
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष नाके लगा कर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। सोमवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष नाके लगा कर करीब 20 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे हैं। साथ ही कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

पुलिस की ओर से शहर में बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, ओवरस्पीड सहित बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य हादसों को कम करना सहित यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। सोमवार को पुलिस की ओर से शहर के दोमेल चौक, धार रोड, वीनस चौक सहित अन्य जगहाें पर विशेष नाके लगाकर दोपहिया वाहन चालकों के अलावा बिना वर्दी के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से रोजाना अपील की जाती है कि कोई भी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। साथ ही अभिभावकों से भी कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के लिए न देने की अपील की अपील की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 के करीब दोपहिया वाहनों के चालान काटे और कई यात्री वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed