फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Theft Attempt, SBI

Udhampur News: एसबीआई के एटीएम में चोरी का प्रयास, मशीनों को पहुंचाई क्षति

विज्ञापन
Udhampur, Theft Attempt, SBI
उधमपुर। शहर के बीचोबीच धार रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की प्रमुख शाखा के एटीएम बूथ को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि पहले चोरों ने बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटे फिर अंदर लगी दो मशीनों को खोलकर पैसे चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मशीनों को काफी क्षति पहुंची है। पता चला है कि चोर कैश तक नहीं पहुंच पाए। एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे एक व्यक्ति ने जब मशीन की हालत देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और बैंक की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया गया। आसपास ल गे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया लेकिन रविवार को बैंक बंद होने की वजह से यह पुष्टि नहीं हो पाई कि चोरों के हाथ क्या लगा।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक खुलने, सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और मशीन में हुए लेनदेन की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद शर्मा ने बताया कि एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया है लेकिन चोर कैश तक नहीं पहुंच पाए। सोमवार को बैंक खुलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed