फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, tawi river, search operation

Udhampur News: तवी में कूदे व्यक्ति का नहीं मिला सुराग

Thu, 09 May 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 09 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, tawi river, search operation
एनडीआरएफ के गोताखोरों सहित पुलिस ने दिनभर खंगाला चप्पा-चप्पा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तवी नदी में जगानू पुल से मंगलवार शाम को कूदे व्यक्ति का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। देर रात तक तलाश करने के बाद बुधवार अलसुबह दोबारा से पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने जगानू पुल से तवी नदी में छलांग लगा दी थी। ऐसा करते हुए उसे पुल से गुजर रहे लोगों ने जब देखा और तुरंत शोर मचा दिया व पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद रेसक्यू अभियान शुरू किया गया था और इसमें एनडीआरएफ की टीम ने बोट और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की थी। लेकिन काफी काफी देर तक तलाश करने के बाद भी पुलिस और एनडीआरएफ के हाथ कुछ नहीं आया। अंधेरा बढ़ने के बाद रात को सर्च अभियान बंद कर दिया गया था। बुधवार सुबह पहली किरण के साथ ही दोबारा से शुरू किया गया था। लेकिन देर शाम तक तवी नदी को खंगालने के बाद भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तवी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान साहिल पंडोत्रा (32) निवासी जगानू के रूप में की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुल पर उसकी चप्पल पड़ी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल पर उसने चप्पल खोली और इसके बाद उसने पुल से तवी नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed