फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, summar holidays, vyopar mandal, meeting

Udhampur News: शहर के कारोबारी बारी-बारी से करेंगे गर्मी की छुट्टियां

Sun, 09 Jun 2024 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
udhampur, summar holidays, vyopar mandal, meeting
व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। व्यापार मंडल की शनिवार को कार्यालय एक बैठक हुई। इसमें मौजूदा समय में बाजार में चल रहे मंदी और गर्मी की छुट्टियों के संबंध में मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी बारी-बारी से गर्मी की छुट्टियां करेंगे, ताकि उन्हें और उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। छोटे से लेकर हर वर्ग के व्यापारी को मंदी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी की तीन छुट्टियां करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कपड़ा, किराना, मेडिसन, मनियारी, होल सेलर, बुक शॉप्स आदि युनियन एक-एक कर छट्टी करेंगे ताकि आम आदमी को रोजमर्रा की जरूरतों की कमी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा बाजार में ग्राहकों के मनोरंजन सहित गर्मी से निजात को लेकर छबील आदि की व्यवस्था को जारी रखने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में जतिंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, विकास, राकेश, संजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed