फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Sui Road, TB Hospital Road, Blacktopping Soon

Udhampur News: सुई रोड व जिला टीबी अस्पताल के संपर्क मार्ग पर डाला जाएगा तारकोल

विज्ञापन
Udhampur, Sui Road, TB Hospital Road, Blacktopping Soon
पौनी। पौनी से कुंड खानयारी सड़क तो बनी पर नहीं मिली मैटाडोर आदि की सुविधाफोटो _ संवाद प्रधा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला टीबी अस्पताल की अप्रोच रोड और आइस फैक्ट्री रोड उधमपुर पर टायर रिपेयरिंग की दुकान के पास सुई संबल रोड पर जल्द तारकोल बिछाया जाएगा। जिला पूंजीगत व्यय बजट के अंतर्गत मंजूर इन विकास कार्यों को 12 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग पूरा करेगा। इस लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय अरुण कुमार, निखिल गुप्ता, झूले लाल, राम प्यारी व अन्य ने कहा कि जिला टीबी अस्पताल के लिए मौजूद अप्रोच रोड को लंबे अर्से से पक्का बनाने की मांग की जा रही थी। कच्ची सड़क और आसपास झाड़ियों की वजह से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि यह अस्पताल शहर के बीचोबीच एमएच चौक के नजदीक पुराने राजमार्ग के किनारे मौजूद है लेकिन पुराने राजमार्ग के निचले हिस्से पर होने के कारण ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को यहां पहुंचने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब इस अप्रोच सड़क के बढि़या तरीके से बन जाने से अस्पताल आने वाले लोगों की यह परेशानी दूर हो जाएगी। इसी तरह आइस फैक्ट्री रोड उधमपुर पर टायर रिपेयरिंग की दुकान के पास सुई संबल रोड भी काफी समय से खस्ताहाल थी। तारकोल बिछाए जाने से काफी राहत मिलेगी।
---------------------------
कोट..
दोनों सड़कों पर ब्लैकटॉपिंग के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed