{"_id":"68a12368ba66b71cf80044c8","slug":"udhampur-ssp-held-meeting-review-security-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-126368-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एसएसपी ने की कैलाश कुंड यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एसएसपी ने की कैलाश कुंड यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन
उधमपुर। कैलाश कुंड यात्रा को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस अधिकारी । पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आमोद अशोक नागपुरे ने उधमपुर-डोडा की पहाड़ियों से होकर निकलने वाली आगामी कैलाश कुंड यात्रा की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की शनिवार को समीक्षा की। इस संबंध में आयोजित एक बैठक के दौरान एसएसपी ने उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
एसएसपी ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने, सुरक्षा बलों की मजबूत तैनाती और सभी एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त चौकियां, गहन गश्त और पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा सहायता, संचार सुविधाओं, यातायात नियमन और सार्वजनिक व्यवस्था की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। तैनात कर्मियों, चिकित्सा टीमों के लिए राशन और सर्दियों के कपड़ों की व्यवस्था और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रक्षा समितियों की भागीदारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में एएसपी, डीएसपी डीएआर डीपीएल, डीएसपी दूरसंचार, डीएसपी बसंतगढ़, डीएसपी लाटी और उधमपुर जिला पुलिस के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।