{"_id":"663be58f89e4ba78ea0724b4","slug":"udhampur-sports-zonal-level-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-110403-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आगाज
Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजन
उधमपुर जिले के 11 जोन के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र छिब्बर के संरक्षण और डीवाईएसएसओ उधमपुर रोमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में बुधवार को जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र खिलाड़ियों की बेहतरीन भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।
सुभाष स्टेडियम में जोन जिब की अंडर 14 एवं 17 गर्ल्स की अंतर स्कूल एथलेटिक मीट एवं बेडमिंटन प्रतियोगिता जोनल फिजिकल एजुकेशन आफिसर सुषमा रानी गुप्ता की देखरेख करवाई गई। इसमें जोन के सरकारी एवं निजी स्कूलों की 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उधमपुर वुमन सेल की थाना प्रभारी पल्लवी राजपूत ने किया। उन्होंने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नशा मुक्त भारत को लेकर शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।
कबड्डी में बीपीएस राइपर, खो-खो में हाई स्कूल भवेय ने मारी बाजी
जोन पंचेरी में आयोजित जोनल लेवल इंटर स्कूल टूर्नामेंट में कबड्डी एवं टग ऑफ वार का आयोजन गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पंचैरी और गवर्नमेंट हाई स्कूल दुब्बीगली में करवाया गया। इसमें 21 स्कूलों से 312 खिलाड़ियों ने प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। जोन भवेय में अंडर 14 गर्ल्स जोनल लेवल इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और योग के मुकाबले हुए। इन प्रतियोगिताओं में 431 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी में बीपीएस राइपर, खो-खो में हाई स्कूल भवेय एवं बैडमिंटन में मिडिल स्कूल खून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।