{"_id":"66bbd858b7baf9f6500abee4","slug":"udhampur-sports-subhash-stadium-bedminton-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-114186-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अंडर-15 में दिव्यांश और आदित्यानंद जीत के साथ फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अंडर-15 में दिव्यांश और आदित्यानंद जीत के साथ फाइनल में पहुंचे
Wed, 14 Aug 2024 03:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित 29वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सुभाष स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित 29वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन विभिन्न श्रेणियों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-15 के एकल मुकाबलों में दिव्यांश और आदित्यानंद ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, अंडर-19 के एकल वर्ग के मुकाबलों में मंयक और सौहार्द ने फाइनल में प्रवेश किया। एसोसिएशन के प्रधान सुरेश खजूरिया की देखरेख में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
अंडर-15 आयु वर्ग के एकल मुकाबलों में दिव्यांश ने सुशेन को 21-18, 19-21, 21-17 और आदित्यानंद ने प्रणेय को 15-21, 21-16, 21-9 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 के एकल मुकाबलों में मंयक ने समक्ष को 16-21, 21-10 और 21-12 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, सौहार्द ने अकुल को 21-18 व 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष क्वार्टर फाइनल में मृदुल ने सहिल को 21-15, 16-21 व 21-18 और अक्षय ने आकर्षित को 21-10 व 21-15 के 2-0 से हराया। इस मौके पर अर्जुन शर्मा और रितिक जंडयाल आदि मौजूद रहे।