{"_id":"66492f54b903677b050a3654","slug":"udhampur-sports-northern-commond-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-110784-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एपीएस उधमपुर की बेटियां छाईं, बेटे दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एपीएस उधमपुर की बेटियां छाईं, बेटे दूसरे स्थान पर
Sun, 19 May 2024 04:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी कमान क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में आयोजित दो दिवसीय उत्तरी कमान क्लस्टर स्तरीय आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2024 का शनिवार को समापन हो गया। इसमें एपीएस उधमपुर की गर्ल्स और बॉयज टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गर्ल्स वर्ग में जहां बेटियां चैंपियन बनी हैं वहीं, बेटे उपविजेता रहे हैं।
प्रतियोगिता में एपीएस उधमपुर के अलावा एपीएस श्रीनगर, एपीएस अखनूर, एपीएस रखमुट्ठी, एपीएस नगरोटा, एपीएस धार रोड की टीमों ने हिस्सा लिया। शनिवार को खेले गए गर्ल्स फाइनल मुकाबले में एपीएस उधमपुर ने एपीएस अखनूर की टीम को 8-0 से हराया। वहीं, बॉयज वर्ग के फाइनल मुकाबले में एपीएस अखनूर ने एपीएस उधमपुर को शिकस्त दी है। समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र एस मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। एपीएस उधमपुर के प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे सभी आशान्वित हैं कि ये खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करेंगे।