{"_id":"6634036dd6b4299ce20c4fc7","slug":"udhampur-sports-hockey-championship-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-110180-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बॉयज में एपीएस उधमपुर और गर्ल्स में एपीएस नगरोटा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बॉयज में एपीएस उधमपुर और गर्ल्स में एपीएस नगरोटा चैंपियन
Fri, 03 May 2024 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 03 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
एपीएस धार रोड में इंटर स्कूल उत्तरी कमान हॉकी चैंपियनशिप संपन्न
उत्तरी कमान के अंतर्गत पांच स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड में उत्तरी कमान की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल हॉकी चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में उत्तरी कमान के लगभग पांच स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें बॉयज में एपीएस उधमपुर और गर्ल्स में एपीएस नगरोटा की टीम ने बाजी मारी है।
चैंपियनशिप के समापन पर ब्रिगेडियर रोहित दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संगीत व आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ ज्योति बड़याल की ओर सकिया गया। प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल के मुकाबले में रोमांच चरम पर था। बॉयज वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड को हरा कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
गर्ल्स वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा ने आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की है। खेलकूद में शानदार मुकाबला देखने के बाद विद्यालय के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रोहित दास ने सभी खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन की सराहना की।