{"_id":"688d1c4a2ed43731360cf00c","slug":"udhampur-sharda-mata-temple-bhandara-tommorrow-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125879-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारा कल
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से तीन किलोमीटर दूर शारदा माता मंदिर में सुभाष नगर लंगर कमेटी तीन अगस्त को मासिक भंडारा का आयोजन करेगी। इस अवसर पर माता का पूजन, आरती, भजन कीर्तन और हवन-यज्ञ किया जाएगा। उसके उपरांत कंजक पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने सभी से अनुरोध किया कि वह परिवार सहित वहां पर पहुंचे तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें।
वहीं दूसरी ओर लंगर समिति के सदस्यों ने शारदा माता सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जताई। उनका कहना था कि इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में आसानी होगी। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं सड़क के बनने से सामान लाने-ले जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा होगा तथा इसके निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। संवाद