{"_id":"66ea0757a149e4a98100d434","slug":"udhampur-road-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115466-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क बनी दलदल, पत्थर डालकर निकालने पड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क बनी दलदल, पत्थर डालकर निकालने पड़ रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सनसू से बरमीन की ओर जाने वाली सड़क की खस्ताहाल से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सड़क पर दलदल होने के चलते उन्हें पत्थर डालकर वाहनों को निकालना पड़ रहा है।
सनसू से बरमीन तक 7 किलोमीटर सड़क की दशा दयनीय बनी हुई है। सड़क पर पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया था। लेकिन बारिश के चलते सड़क दलदल में तबदील हो गई है। कई जगहों पर पत्थर डालकर वाहन को निकालना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच सुनीता कुमारी ने बताया कि वह कई बार संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि इस साल के जिला बजट में इस सड़क की मरम्मत के लिए पैसा मंजूर हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर 63 लाख रुपये का लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर भी कर दिया गया है। लेकिन आचार संहिता के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अगर किसी को रात के समय अचानक सड़क से आना जाना हो, तो उसके लिए बड़ी परेशानी है।