{"_id":"66ca761a9c1a87da850088a4","slug":"udhampur-road-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114567-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विभाग ने नहीं की सुनवाई...ग्रामीणों ने गेंती-बेलचे उठा राह आसान बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विभाग ने नहीं की सुनवाई...ग्रामीणों ने गेंती-बेलचे उठा राह आसान बनाई
Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
बरमीन से सत्यालता तक सात किमी लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, मरम्मत कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक बरमीन की बरमीन से सत्यालता सात किलोमीटर सड़क की हालत काफी खराब है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिस कारण ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से सुध नहीं ली गई।
इस कारण शनिवार को ग्रामीणों ने खुद ही गेंती-बेलचे उठा कर मरम्मत शुरू कर दी है। शाम तक सड़क के कुछ हिस्से के गड्ढों को भर कर राहत आसान बनाई है।
पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि सड़क की इतनी खस्ताहाल हो गई थी कि उस पर चलना मुश्किल हो गया था। सड़क कई जगहों से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण बरसात में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सड़क की मरम्मत को लेकर उन्होंने कई बार पीएमजीएसवाई विभाग के आला अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। इस कारण ग्रामीणों ने खुद ही मरम्मत करने का निर्णय लिया और शनिवार को कुछ हिस्से में पड़े गड्ढों को भर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने उप राज्यपाल से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क की सुध लेने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इस सड़क की मरम्मत को लेकर टेंडर लगा दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को भी बताया गया है कि सड़क की मरम्मत का टेंडर लगा दिया गया है। लेकिन उन्होंने खुद ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया है।
- मनमीत सिंह, एईई, पीएमजीएसवाई