फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur road accident Eco vehicle fell into deep gorge in Ramnagar four killed three injured

उधमपुर: रामनगर में 200 फुट गहरी खाई में गिरी वैन, एक ही परिवार के 4 लोग समेत 5 की मौत

Fri, 25 Mar 2022 10:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 10:17 AM IST
सार

रामनगर में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। यह लोग रामनगर से ई-श्रमिक कार्ड बनवा कर गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
Udhampur road accident Eco vehicle fell into deep gorge in Ramnagar four killed three injured
Ramnagar Road Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनगर की केला पंचायत के संथला इलाके में वीरवार को एक वैन अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। यह लोग रामनगर से ई-श्रमिक कार्ड बनवा कर गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन


बताया जाता है कि केला पंचायत के रहने वाले प्रवीण कुमार परिवार के साथ ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए वैन से रामनगर गए थे। उनके साथ पत्नी, छोटे भाई की पत्नी व तीन बच्चियां भी थीं। कार्ड बनवाने के बाद ये लोग अपने घर कैला लौट रहे थे, तो गांव का रहने वाला बिशन दास भी मिल गया। उसे भी गाड़ी में बिठा लिया गया। शाम लगभग तीन बजे गांव से कुछ दूर पहले संथला इलाके में एक तीखे मोड़ पर वैन अनियंत्रित हो गई और 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


वैन में सवार सभी सात यात्रियों में से दो बच्चियों समेत चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, अन्य तीन घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए उपजिला अस्पताल रामनगर लाया गया। यहां उपचार के दौरान एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया। शेष दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उधमपुर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परवीन के परिवार में छह साल की बेटी बची
हादसे में मरने वालों की शिनाख्त वैन चालक और मालिक प्रवीण कुमार (27), उसकी पत्नी रीता देवी(25), बेटी प्रीति देवी (16 माह) तथा छोटे भाई संजय कुमार की बेटी लक्ष्मी देवी (7 माह) व ग्रामीण बिशन दास (45) के रूप में हुई है। परवीन की छह साल की बेटी शिवानी व छोटे भाई संजय कुमार की पत्नी अंजनी देवी (19) गंभीर रूप से घायल हैं। परवीन का छोटा भाई संजय कुमार बेंगलुरु में काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed