फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Rasen Panchayat, High School Five Post Vacant of Teachers

Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल रसेन में अध्यापकों के पांच पद खाली

विज्ञापन
Udhampur, Rasen Panchayat, High School Five Post Vacant of Teachers
रामनगर।रसेन हाई स्कूल की इमारत।
-साइंस व गणित के अध्यापक को भी जेडईओ घोरड़ी ने अपने कार्यालय में किया अटैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। ब्लॉक घोरड़ी की पंचायत रसेन के सरकारी हाई स्कूल रसेन में अध्यापकों तथा हेडमास्टर की कमी से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का आरोप है कि खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं हो रही। जेडईओ घोरड़ी ने स्कूल में पहले से तैनात गणित और साइंस के अध्यापक को भी अपने कार्यालय में अटैच कर लिया है।
इस मामले को लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों ने एक सार्वजनिक बैठक की। साथ ही शिक्षा विभाग के खिलाफ कड़ा रोष भी जताया। उन्होंने मांग की कि स्कूल में जल्द अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। अगर जल्द इस समस्या का समाधान न हुआ तो वे एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे गांव के काकू राम की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्थानीय खेमराज, शकीन चंद, आरती देवी, रमेश कुमार, मंगल सिंह, ओंकार चंद, राजकुमार अन्य अभिभावकों ने बताया कि 12 जुलाई को स्कूल से हेडमास्टर गिरधारी लाल का तबादला होने के बाद उनकी जगह पर कोई भी हेडमास्टर नहीं आया। इसी तरह स्कूल में अध्यापकों के 14 पद हैं लेकिन इनमें से पांच पद पिछले पांच वर्षों से खाली पड़े हैं। ये पद रमसा के तहत मंजूर हैं। शिक्षा विभाग ने इन खाली पदों को भरने के लिए एक जुलाई 2025 को एक आर्डर निकाला गया था लेकिन अब 20 दिन बीत जाने के बाद भी अध्यापकों को तैनात नहीं यया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने चिंता जताई कि कि अक्टूबर माह में दसवीं कक्षा की परीक्षा है। ऐसे में अगर इन अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई तो विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है। उनका कहना था कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित व साइंस पढ़ाने वाले अध्यापक राजेश कुमार को भी जेडईओ घोरड़ी ने अपने कार्यालय में अटैच कर लिया है। यह अध्यापक भी हफ्ते में दो बार ही स्कूल पहुंचता है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
अभिभावकों ने कहा शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि हाई स्कूल रसेन में अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा किया जाए। अध्यापक राजेश कुमार की अटैचमेंट रद्द की जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शिक्षा विभाग ने सोमवार तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला तो वे अपने बच्चों सहित स्कूल बंद कर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed