फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, water problem

Udhampur News: निंबला और नई बस्ती में हो रोजाना पानी की आपूर्ति

Wed, 17 Jul 2024 04:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 17 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, water problem
ग्रामीणों ने एसडीएम को समस्या बता कर मांगा समाधान
विज्ञापन

चार दिन में कदम नहीं उठाने पर सड़क जाम की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। निंबला और नई बस्ती में दो माह से पानी की किल्लत है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी हंसराज की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल एसडीएम से मिला और जल्द कदम उठाने की अपील की। वहीं, महिलाओं ने चार दिन में पानी की सुचारु आपूर्ति नहीं करने पर रामनगर-उधमपुर मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
हंसराज ने बताया कि पंचायत किड़मू के मोडा निंबला के सराड़ी और नई बस्ती में दो माह से पानी की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक स्थिति जस के तस है। इलाके में करीब 50 घर हैं और चार दिन के बाद पानी की आपूर्ति होती है। एक हफ्ता पहले भी महिलाओं का शिष्टमंडल जल शक्ति विभाग के एईई से मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को लेकर एसडीएम से मिले हैं। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में शामिल संजू देवी, माखन देवी, शकुंतला देवी, सीमा देवी, विमला देवी और सुषमा देवी ने आरोप लगाया कि जब एक सप्ताह पूर्व एईई महेश गुप्ता से मिले थे तो उन्होंने इलाके में उन सब का वोट नहीं होने पर पानी नहीं देने की बात कही थी। उनकी मांग है कि एईई के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने चार दिन के अंदर पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल नहीं करने पर रामनगर-उधमपुर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed