{"_id":"66d0eb00c653a4a53007d474","slug":"udhampur-ramnagar-vechial-facility-demand-udhampur-news-c-202-1-udh1002-114753-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पहाड़ी इलाकों में यात्री वाहनों की कमी से व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पहाड़ी इलाकों में यात्री वाहनों की कमी से व्यापार प्रभावित
Fri, 30 Aug 2024 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल रामनगर के सदस्यों ने जताया रोष, एआरटीओ से उठाई समस्या दूर करने की मांग
जल्द कदम नहीं उठाने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार पर व्यापार पर असर पडने से व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने पहाड़ों इलाकों में यात्री बसें कम होने पर एआरटीओ उधमपुर के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ चेतावनी दी कि जल्द ही डुडू लाटी में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि रामनगर में व्यापार में असर न पड़े।
व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर कुमार बंगाथिया ने वीरवार सुबह 11 बजे दुकानदारों के साथ मिलकर इस मसले पर एक पत्रकार वार्ता की। इसमें बताया कि रामनगर से डुडू के लिए एक ही बस है और बस लाटी तक नहीं पहुंचती है। साथ में अन्य पहाड़ी क्षेत्र में यात्री बसें कम होने से सभी आने वाले यात्री रामनगर आने की जगह लाटी और चिनैनी के रास्ते उधमपुर की ओर जाते हैं। जिन यात्रियों को डुडू से रामनगर की ओर आना पड़ता है, वहां से एक ही बस सहारा है, ऐसे में अगर वह बस भी छूट जाती है तो लोग लाटी के रास्ते उधमपुर की ओर चले जाते हैं। जिसके चलते रामनगर के व्यापार पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने एआरटीओ और जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द ही इन इलाकों में बसों की तादाद बढ़ाई जाए नहीं तो दुकानदार धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।