फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, health, awareness camp

Udhampur News: सावधानी बरतें, वरना डायरिया करेगा परेशान

Wed, 17 Jul 2024 04:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 17 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, health, awareness camp
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र माहनी में लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डायरिया से बचने के लिए लोग सावधानियां बरतें और ओआरएस का अधिक मात्रा में सेवन करें। साथ ही इस मौसम में पानी को उबाल कर पीएं। इससे डायरिया खुद व परिवार को बचा सकते हैं। यह अपील चिकित्सकों ने ब्लॉक रामनगर के आंगनबाड़ी केंद्र माहनी में लोगों से की है।
स्वास्थ विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान जारी है। इसके तहत जिले सहित रामनगर में शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों और उनके अभिभावकों व स्टाफ में ओआरएस पैक्ट और दवाइयां वितरित कीं। चिकित्सकों ने लोगो को डायरिया से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का खास ख्याल रखें। स्वस्थ जीवन शैली जीने के भी गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। केंद्र में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed