फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, electercity problem

Udhampur News: निंबला फीडर सहित सभी जगह 20 घंटे बाद बिजली बहाल

Sun, 16 Jun 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, electercity problem
रामनगर में सफेदे का पेड़ गिरने से बिजली की 33 और 11 केवीए लाइनें हुई थीं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर बिजली विभाग के कार्यालय के नजदीक सफेदे का पेड़ गिरने से 11 केवीए मेंस, 11केवीए निंबला फीडर और 33 केवीए लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण चार घंटे बिजली प्रभावित रही। शनिवार सुबह 8 बजे से ही कर्मचारी क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत करने में जुटे रहे। शनिवार शाम चार बजे करीब 20 घंटे बाद सभी जगह पर बिजली बहाल कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे सफेदे का बड़ा पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से 11 और 33 केबीए लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद से विभाग के कर्मचारियों मरम्मत कार्य में जुटे रहे और चार घंटे बाद मध्यरात्रि 12 बजे कई इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई। लेकिन, निंबला फीडर के कई इलाकों में बिजली बंद रही।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार आरिफ बंदे, कुलदीप कुमार, देवराज, सोहन लाल और अरविंद सिंह ने बताया शुक्रवार रात को पेड़ गिरा है। यदि यह घटना दिन के समय होती तो काफी नुकसान होता। क्योंकि, उक्त स्थान पर लोग बस के लिए खड़े होते हैं। पेड़ के गिरने से पहले एक बस वहां से गुजरी थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया है। पेड़ के तने पहले से सड़ चुके थे और विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया था। अभी भी दो और सफेदे के पेड़ इसी अवस्था में हैं। इसके लिए इन पेड़ों को भी जल्द काटा जाए। 33 केवीए के इंचार्ज चरण दास ने बताया 33 केवीए, 11 केवीए निंबला फीडर, 11 केवीए मेंस लाइनों को नुकसान पहुंचा है। रात को ही रामनगर कस्बे सहित कई स्थानों पर अस्थायी बिजली बहाल कर दी गई है। शनिवार सुबह 8 बजे से ही कर्मचारी क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत करने में जुटे रहे। शाम चार बजे सभी जगह पर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed