फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Ramnagar Basantgarh, LandSlide

Udhampur News: रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग तीसरे दिन भी बंद, यातायात अवरुद्ध

विज्ञापन
Udhampur, Ramnagar Basantgarh, LandSlide
रामनगर के किया इलाके में मार्ग पर पड़े मलबे को हटाती लोक निर्माण विभाग की जेसीबी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पहाड़ से मलबा गिरने की वजह से शुक्रवार तीसरे दिन भी मार्ग पर यातायात बंद रहा। बता दें कि कोई भी इस सड़क से एक भी वाहन पिछले तीन दिन से नहीं गुजरा है।
उल्लेखनीय यह है मंगलवार देर रात बारिश के कारण रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग के बीच पड़ते क्षेत्र किया छतराड़ी, गंदटॉप, शिवगली सहित के विभिन्न जगहों पर पस्सियां गिरी थीं। आवाजाही बंद हो जाने के कारण कई वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग कई घंटे का पैदल सफर कर अपनी मंजिल पर पहुंचे। लोक निर्माण विभाग भी मार्ग खोलने का लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से मार्ग खोलना संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस दौरान विभाग ने जेसीबी मशीनें लगाकर वीरवार देर शाम तक मार्ग बहाल कर दिया था लेकिन वीरवार रात को तेज बारिश के कारण दोबारा पहाड़ से मार्ग पर मलबा गिरने की वजह से यह दोबारा बंद हो गया। शुक्रवार भी बारिश जारी रहने से मार्ग से मलबा नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एईई शमी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार बारिश होने की वजह से मार्ग से मलबा नहीं हटाया जा सका। अगर मौसम साफ रहा तो शनिवार शाम तक रामनगर से छतराड़ी गांव तक छोटे वाहनों के लिए यातायात खुलने की संभावना है।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पड़ते गंदटॉप से शिवगली मार्ग पर सभी पस्सियों को हटाकर छोटे बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बसंतगढ़ के एईई नीरज वर्म ने बताया वीरवार देर शाम को मार्ग खोल दिया गया था छतराड़ी से मजोड़ी तक मार्ग अभी बंद है। बारिश रुकने पर ही मार्ग खुल पाएगा। उधर मजोड़ी से सियामेरी मार्ग पर पड़ी पस्सियां शनिवार शाम तक हटा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed