{"_id":"6626e1e96d69667f9b0feb04","slug":"udhampur-ramban-heighway-jam-udhampur-news-c-10-1-jam1007-346087-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईवे पर दिनभर रेंगते रहे वाहन, चालक और यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईवे पर दिनभर रेंगते रहे वाहन, चालक और यात्री रहे परेशान
Tue, 23 Apr 2024 03:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
नाशरी और बनिहाल सेक्टर के बीच हाईवे की बदहाल हालत के चलते पेश आई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति रही, जिस कारण चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालकों के अनुसार बनिहाल से रामबन तक 10 घंटे तक का समय लगा है।
सोमवार को नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर सिंगल लेन, जर्जर सड़क होने के कारण भारी जाम लग गया। यातायात अधिकारियों के अनुसार हाईवे पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों, क्षतिग्रस्त सड़क के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। इससे पहले सोमवार सुबह आठ बजे रामसू और बनिहाल के बीच गंगरू में भूस्खलन हुआ, जिससे हाई कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। इसके बाद हाईवे निर्माण एजेंसियों ने मलबे को हटा कर यातायात को बहाल कर दिया। लेकिन हाईवे की बदहाल स्थिति के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। शाम तक वाहन रेंगते हुए नजर आए।
ट्रक चालक जगजीत सिंह के अनुसार वह सोमवार सुबह पांच बजे से शेरबीबी इलाके में भारी यातायात जाम में फंसा था। बनिहाल से रामबन पहुंचने में 10 घंटे लगे। बनिहाल और रामसू के बीच हाईवे की हालत खराब है। राजमार्ग में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण वाहन संचालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।