फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Raksha bandhan, Rush in Market, Shopkeepers Happy

Udhampur News: शहर में सुबह से शाम तक ग्राहकों से गुलजार रहे बाजार

विज्ञापन
Udhampur, Raksha bandhan, Rush in Market, Shopkeepers Happy
सोने चांदी के उपहारों और राखियों की खरीदारी को लेकर दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़:
-- रक्षाबंधन पर्व आज, बहनें आज भाइयों की कलाईयों पर बांधेंगी राखियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भाई-बहन के पवित्र प्यार और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम शहर के बाजार गुलजार रहे।
शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आईं बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर सजाने के लिए सुंदर और रंग-बिरंगी मनमोहक राखियां व मिष्ठान की खरीदारी की तो वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को देने के लिए विभिन्न प्रकार के उपहारों की खरीदारी की। इस बीच बच्चों व युवाओं ने भी रक्षाबंधन पर होने वाली पतंगबाजी के लिए पतंग व डोर खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसको लेकर शहर में लगे स्टालों पर काफी भीड़ रही। इससे शहर में कई बार जाम लगने लोगों को परेशानी से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

सोने-चांदी की राखियों में भी दिखाई खास दिलचस्पी
इस बार स्वर्णकारों की तरफ से रक्षाबंधन को लेकर सोने और चांदी की राखियां विशेष तौर पर तैयार कराई गईं हैं। चांदी की राखी 500 से 1500 की कीमत में उपलब्ध है तो वहीं सोने की राखी नौ हजार से लेकर 15,000 रुपये तक कीमत में उपलब्ध है। पर्व की पूर्व संध्या पर सोने-चांदी की राखियों की खरीदारी को लेकर भी दुकानों पर काफी भीड़ नजर आईं। सोने-चांदी की राखियों की खरीदारी में ग्राहकों ने खास दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर भीड़
राखियों की दुकानों के साथ ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। कुछ मिठाई की दुकानों पर तो ग्राहकों को कतार में लगकर मिठाइयां खरीदनी पड़ी। रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए मिठाई की दुकानों पर हर तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं जो 220 से लेकर 550 रुपये प्रति किलो रेट पर उपलब्ध हैं।

बच्चों ने की पंतगबाजी की तैयारी
पर्व की पूर्व संध्या पर बच्चे व युवा वर्ग रक्षाबंधन पर की जाने वाली पतंगबाजी की तैयारियों को लेकर व्यस्त रहे। युवाओं व बच्चों ने जमकर अपनी पसंद की पतंगें व मांजा खरीदा। दुकानों में पतंगें भी कई प्रकार की थी और इनकी इनकी कीमत 5 रुपये से लेकर 150 रुपये तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed