फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Raksha Bandhan, Celebrate

Udhampur News: श्रद्धा भाव से मनाया भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व

विज्ञापन
Udhampur, Raksha Bandhan, Celebrate
 रक्षा बंधन के पर्व को यादगार बनाने के लिए अपने भाई के साथ तस्वीर ​खिंचवाती दो नन्हीं बहनें। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व उधमपुर में शनिवार को भी श्रद्धा भाव और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। सुबह सूर्योदय के बाद से ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह में लिपटे राखी के पवित्र धागे बांधकर उनकी दीर्घायु व समृद्धि की कामना की।
बदले में भाइयों ने भी अपनी बहनों को शगुन, आभूषण व अन्य उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया था। भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के बाद बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के साथ उनकी समृद्धि, खुशहाली व निरोग्यता की कामना की। बदले में भाइयों ने अपनी बहनों के प्रति आदर व प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए उनको शगुन के तौर पर रुपये, आभूषण, वस्त्र, मोबाइल, स्मार्टवाच सहित अन्य उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के चलते लगभग सभी घरों में उत्सव जैसा माहौल था। लोगों ने घरों में तरह तरह के पकवान बनाए थे। वहीं, रक्षाबंधन पर्व के चलते शनिवार को बसों और मेटाडोरों सहित यात्री वाहनों में काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं, बाजार में मनियारी की दुकानों व रेहड़ी-फड़ी लगाकर राखियां बेचने वालों की दुकानों पर महिलाओं ने खरीदारी की। हलवाई और मेवों की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed