फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, rakh badali road problem, protest

Udhampur News: बरसात की पहली बारिश में ही दम तोड़ने लगी रख बडाली रोड

विज्ञापन
udhampur, rakh badali road problem, protest
कहा- क्षतिग्रस्त हो चुकी पुलिया की वजह से हादसे की रहती है आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते रख बडाली रोड की दयनीय स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों एवं यात्री वाहन चालकों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बरसात की पहली बारिश में ही आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। नाले पर बनी पुलिया भी तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से पैच वर्क की बजाय मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित ओमाड़ा मोड़ से रख बडाली की ओर जाने वाली सड़क रख, बडाली सहित मानपा, कराल, नैनसू, लोंडना, धनोड़ी और पीटीसी इलाके को जोड़ती है। वर्तमान में रोड खस्ताहाल होने से लोगों को दिक्कतें आ रहीं। स्थानीय निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि रख बडाली रोड पर नैनसू में बैसाखी का बड़ा मेला लगता है। प्रसिद्ध आप शंभु मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भी इस रोड से गुजरते हैंं। आठ पंचायतों के लोग इसी रोड पर निर्भर हैं। काफी समय से सड़क खस्ताहाल है। मरम्मत के नाम पर पैच वर्क कर खानापूर्ति की जा रही है। हाल में हुई बारिश में नालों पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके ढहने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संबंधित विभाग एवं प्रशासन की ओर से शहर की सभी सड़कों पर तारकोल डाला जा रहा है। वहीं रख बडाली रोड पर मात्र एक किलोमीटर के लिए पैच वर्क का काम किया जाना है। चार किलोमीटर रोड जिस पर लोगों का गुजरना भी दुश्वार है, उसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि पूरी रख बडाली रोड की मरम्मत कराई जाए। पुलियों की भी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर सड़क की खस्ताहालत की वजह से विभिन्न गांवों का संपर्क शहर से टूटता है, तो उन्हें मजबूर होकर उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन



रखबडाली रोड के जिस स्ट्रैच पर मरम्मत की जरूरत है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। सड़क पर ब्लैक टॉपिंग और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। लोगों की समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरवर महमूद, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article