फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, rain, problem

Udhampur News: दोपहर बाद हुई बारिश ने बढ़ाई परेशानी, नालियां बंद और सड़कों पर भरा पानी

Fri, 30 Aug 2024 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
udhampur, rain, problem
तापमान गिरने से लोगों को उमस से मिली राहत, आवागमन में करना पड़ा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। दोपहर बाद हुई बाशि से तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस से काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन, सड़कों पर जलभराव व नालियां बंद होने से शहरवासियों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
जिले में सुबह दिन की शुरूआत खराब मौसम के साथ हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकलने पर उमस ने काफी परेशान किया। दोपहर साढ़े तीन बजे फिर से मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर जलभराव की भी स्थिति रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते रेहड़ी लगाकर आप काम काज करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने पंखे व कूलर बंद कर दिए। इतना ही नहीं लोगों को उमस व गर्मी से भी राहत मिली। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश के चलते शहर के कई सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई नालियां बंद हो गईं और गंदा पानी सड़कों में बहता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में काफी कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed