फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, police acadamy

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों ने जानी फॉरेंसिक जांच की नवीन तकनीकें

Sun, 07 Jul 2024 05:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 07 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
udhampur, police acadamy
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का समापन
विज्ञापन

पुलिस के 10 अधिकारियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में फॉरेंसिक साइंस में उन्नत प्रौद्योगिकी पर आयोजित पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इसमें पुलिस के 10 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को फॉरेंसिक विज्ञान में उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों के बारे में जानकारी देना था, ताकि जांच अधिकारियों के जांच कौशल को बढ़ाया जा सके।

पाठ्यक्रम के दौरान, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों और चिकित्सकों ने अपराध स्थल की देखभाल और संरक्षण, रक्त, वीर्य, लार, हथियारों और गोला-बारूद की जांच आदि के बारे में विचार-विमर्श किया। इसके अतिरिक्त, नवीनतम फॉरेंसिक प्रौद्योगिकियों, एनडीपीएस मामलों में प्रगति के हालिया रुझान, फॉरेंसिक विष विज्ञान व दस्तावेजों की जांच आदि के बारे में प्रतिभागियों को परिचित कराने के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला जम्मू का दौरा करवाया गया। शनिवार को अकादमी में आयोजित समापन समारोह में अकादमी के उप निदेशक (प्रशासन) एसएसपी रमेश गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतिभागियों को फॉरेंसिक विज्ञान में आधुनिक तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखने और भौतिक साक्ष्यों को आगे बढ़ाते समय एफएसएल के जांच अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले विषय को समझने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed