{"_id":"687ea16cc1ebb656e40074ff","slug":"udhampur-pmgsy-road-will-built-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125462-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 20.80 करोड़ रुपये की लागत से थर्ड से सेरी सू तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 20.80 करोड़ रुपये की लागत से थर्ड से सेरी सू तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग 20.80 करोड़ रुपये की लागत से थर्ड से सेरी सू तक नौ किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं सड़क की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि इस सड़क के बनने से कई पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ने के साथ ही विभिन्न पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि क्षेत्र के लोग पिछले कई सालों से क्षेत्र में सड़क बनाने की मांग सरकार व प्रशासन से करते आ रहे थे। विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर सर्वें का कार्य पूरा करने के बाद डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई थी जिसे इस साल के वित्त वर्ष के प्लान में मंजूरी मिली है।
क्षेत्रवासियों का कहना था कि सड़क न होने से रोजाना उधमपुर हायर सेकेंडरी व कॉलेज जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी काफी परेशान हैं। क्षेत्र में कोई भी विकास तभी हो सकता है जब उस क्षेत्र में सड़क बनी हो ओर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी हो।
विज्ञापन
कोट..
विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पूरा होते है वैसे ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-अंकुश गुप्ता, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग
रिपोर्ट, परवेज खान