फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Pawan Khajuria, Visit Various Villages

पीड़ित परिवारों के लिए सरकार विशेष पैकेज दे : खजूरिया

विज्ञापन
Udhampur, Pawan Khajuria, Visit Various Villages
उधमपुर। प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया। संवाद - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणपति महोत्सव पर संबोधित करते कुलाधिपति महंत बालकनाथ योगी। स्रोत : विवि
उधमपुर। वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया ने बाढ़ के कारण प्रभावित उधमपुर की कई पंचायतों का मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

खजूरिया ने बताया कि उधमपुर पूर्वी विधानसभा सहित पूरे राज्य में भारी नुकसान हुआ है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों, दुकानों में भी पानी से भारी तबाही हुई है। इस त्रासदी में कइयों ने अपनों को खो दिया, कइयों ने अपने हाथ पैर गंवा दिए, इसके अलावा किसानों के मकान, दुकानें तो क्षतिग्रस्त हुई ही साथ ही सैकड़ों कनाल जमीन भी नदी नालों में बह गई और भीषण बारिश से रही सही फसल भी तबाह हो गई। एक किसान जो साल भर दिन हो या रात अपनी फसल की रक्षा करता है, लेकिन यह त्रासदी ऐसी थी जिससे किसान भी अपनी जमीनों और मकानों की रक्षा नहीं कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ जगह पर कोई मकान ऐसा नहीं था जिसमें छह या सात फीट तक पानी नहीं आया हो। ऐसे में लोगों बिस्तर, बेड और इलेक्ट्रिक आइटम, टीवी, फ्रिज आदि किसी भी काम के नहीं रहे, कई लोगों ने स्कूलों व दूसरे निजी संस्थानों में शरण ली और सरकार या एनजीओ के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। प्रशासन ने अपने संसाधनों के अनुसार उनकी मदद की है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कुछ लोग अभी भी पीड़ित हैं। सरकार के नुमाइंदे अभी तक प्रभावित लोगों के पास नहीं पहुंचे हैं, इसलिए सरकार को आपदा से प्रभावित लोगों के जल्द से जल्द अपने नुमाइंदों को पहुंचाना चाहिए और नुकसान की भरपाई के लिए एक बड़े पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि उन्हें राहत मिल सके। खासकर विधानसभा के पिंगर, थनोआ, जगानू, सतैनी, सौंथा, क्रोवा, बैरेरियन, बट्टल, बलियान, बडाली, गरनई, मलाड, देवीबनी, थालोरा, गढ़, मोटू, पांजियां, बवेय, खून, सुंडला, चड़वा, चनी मानसर, सीन ब्राह्मणा, मजालता, मांड इत्यादि पंचायतों को काफी नुकसान पहुंचा है। उनके साथ डीडीसी परीक्षित सिंह, डीडीसी अमित शर्मा, पूर्व सरपंच बलवंत, बाबू राम, बिशन दास, राजकुमार,मनमोहन रैना आदि नेता भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed