फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Patnitop, Buisness News, No Tourist Came

Udhampur News: मौसम बदला मगर हालात नहीं, पटनीटाॅप को सैलानियों का इंतजार

विज्ञापन
Udhampur, Patnitop, Buisness News, No Tourist Came
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में छाई विरानी: स्रोत:संवाद
- पहले पहलगाम हमला और अब हाईवे की जर्जर हालत सैलानियों के पहुंचने में बन रही बाधा
विज्ञापन

-लगभग एक महीने से ठप पड़ा स्थानीय कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में मौसम बदलने के बावजूद पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। होटल और टैक्सी कारोबार लगभग एक महीने से ठप पड़ा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत इसकी राह में रोड़ा बनी हुई है। थर्ड के पास हाईवे पर जाम देख सैलानी वापस मुड़ रहे हैं।
के लिहाज से सैलानियों को आकर्षित करता है, लेकिन सैलानी तभी आकर्षित होंगे जब वह पटनीटॉप की वादियों में पहुंचकर वहां का अवलोकन करेंगे । पहले सैलानियों की राह को पहलगाम हमले ने थाम दिया था, पटनीटॉप में कारोबार शुरू ही हुआ था कि अब जम्मू श्रीनगर हाईवे उसकी राह में रोड़ा बन गया है । कारोबारी सैलानियों के इंतजार में बाहें फैलाए राह देख रहे हैं, तो वहीं जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के थर्ड के निकट गाड़ियों की धीमी रफ्तार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है ।
विज्ञापन

पटनीटॉप के होटल सहायक सुभाष चंद्र, राजेश ठाकुर व रंगील सिंह की मानें तो पिछले करीब एक महीने से पटनीटॉप में कारोबार शून्य है। पहले भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से पटनीटॉप में सैलानी नहीं पहुंच सके। फिर थर्ड के निकट हाईवे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की धीमी रफ्तार देखते हुए ज्यादातर सैलानी उधमपुर से ही वापसी कर लेते हैं। होटल में रखे कर्मचारियों का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने कहा कि पटनीटॉप के पार्क वीरान पड़े हैं। सैलानी पटनीटॉप तक पहुंच ही नहीं पा रहे। कारोबार ठप हो गया है। पहले पहलगाम हमले के कारण कारोबार प्रभावित हुआ। फिर लगातार हुई भारी बारिश के कारण मार्ग बंद रहे। अब हाईवे पर प्रभावित यातायात व्यवस्था की मार झेलनी पड़ रही है। पर्यटक यहां आएंगे ही नहीं तो काम कैसे चलेगा।
टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद्र ने कहा कि पटनीटॉप में लगभग 100 टैक्सियां हैं। ये कारोबार यहां पहुंचने वाले सैलानियों से ही चलता है। पिछले करीब एक माह से टैक्सियां एक जगह पर ही खड़ी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन चालकों ने कर्ज पर वाहन लिए हैं, उनकी कुछ किस्तें और ब्याज माफ किया जाए ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।

-----------
नवरात्र में कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं पर टिकी उम्मीदें
स्थानीय कारोबारियों की मानें तो श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पटनीटॉप भी घूमने के लिए आते हैं। उधमपुर में थर्ड के पास हाईवे की हालत में सुधार हो जाए तो नवरात्र के दौरान पटनीटॉप में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। अब तो कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं पर ही उम्मीद टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed