{"_id":"579a593f4f1c1ba40721dfd3","slug":"udhampur-panchairi-road-blocked-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पस्सियाें ने रोका उधमपुर-पंचैरी का रास्ता मलबा हटाने का काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पस्सियाें ने रोका उधमपुर-पंचैरी का रास्ता मलबा हटाने का काम
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार और वीरवार को हुई बारिश के कारण पंचैरी का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। चोबूनाले में आई पस्सी के कारण लोग उधमपुर तक नहीं पहुंच पाए। इसके चलते दिनभर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दो दिनों तक हुई बारिश के कारण जिले भर में लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पंचैरी में हुई भारी वर्षा के कारण पंचैरी का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से टूट गया। इसके चलते जिला मुख्यालय की और आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चोबूनाले में हर बार की तरह भारी पस्सी आ गई। स्थानीय लोगों द्वारा पस्सियों को हटाने की कई कोशिशें की गई पर फिर भी पंचेरी मार्ग पर यातायात को बहाल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बंसीलाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा चोबूनाले को ठीक करने के लिए करोड़ों की लागत खर्च की जा चुकी है। पर चोबूनाला आज भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से अपील की कि चोबूनाले का स्थायी प्रबंध किया जाए।