{"_id":"688fc23fbae12c786900f74a","slug":"udhampur-pakhlai-healh-and-wellness-centre-fund-release-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125944-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पखलाई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की इमारत के लिए दो करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पखलाई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की इमारत के लिए दो करोड़ मंजूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत पखलाई में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जल्द ही अपनी इमारत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इमारत के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का फंड जारी कर निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है।
बता दें कि विभाग की ओर से कई साल बीत जाने के बाद भी सेंटर की इमारत नहीं बनाई गई है। मौजूदा समय में सेंटर पंचायत घर के एक कमरे में चल रहा है। पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि काफी समय पहले इमारत की हालत जर्जर होने के कारण इसे पंचायत घर के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था। एक कमरा होने के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। पिछले साल भी सेंटर की इमारत बनाने के लिए फंड आया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
कई क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निर्भर हैं। इमारत बनाने के लिए जगह का चयन हो चुका है। फंड भी आ चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लगभग तीन हजार की आबादी को उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट...
पिछले साल स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर की इमारत बनाने के लिए तैयार की गई योजना को रद्द कर दिया था। इस बार इमारत बनाने के लिए दो करोड़ रुपये का फंड जारी हो चुका है। जल्द ही विभाग की ओर से टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी।
- आतिश भारद्वाज, एईई, लोक निर्माण विभाग, चिनैनी
रिपोर्ट, परवेज खान