फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, one person missing

Udhampur News: अग्निवीर परीक्षा का पेपर देने सांबा गया युवक पांच दिन से लापता

Tue, 23 Apr 2024 03:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
udhampur, one person missing
शक्ति नगर का रहने वाला है युवक, परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर का शक्ति नगर निवासी युवक हिमांशु 18 अप्रैल को अग्निवीर परीक्षा का पेपर देने के लिए सांबा गया था। लेकिन पांच दिन बाद भी घर नहीं लौटा है। इस कारण परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट में पुलिस में दी है।

इस संदर्भ में युवक के पिता कृष्ण लाल ने बताया कि वह 18 अप्रैल को घर से सुबह अग्निवीर की परीक्षा का पेपर देने के लिए सांबा गया था। उससे दोपहर साढ़े बारह बजे तक बात होती रही। उसने बताया कि उसका पेपर 2 बजे है और वह पेपर देकर घर लौट आएगा। लेकिन उसके बाद से उसका फोन बंद है। उन्होंने उसकी तलाश अपने परिजनों व अन्य कई जगहों पर की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। इस कारण सोमवार को पुलिस स्टेशन उधमपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed