फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

जातीय टिप्पणी मामला : तहसीलदार लाटी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग, महासा बिरादरी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
udhampur news
महाशा बिरादरी पॉजिटिव एसोसिएशन के सदस्य उपायुक्त उधमपुर को ज्ञापन सौंपने जाते। - फोटो : ??????
उधमपुर। जिले की लाटी तहसील के तहसीलदार के पटवारी पर जातिगत टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले के विरोध में अब सामाजिक संगठन भी लामबंद होने लगे हैं। सोमवार को महाशा बिरादरी पॉजिटिव एसोसिएशन ने उपायुक्त उधमपुर को एक ज्ञापन सौंपाकर तहसीलदार को अटैच करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष रतन चंद बलोतरा ने कहा कि पिछले दिनों लाटी के तहसीलदार द्वारा तहसील कार्यालय में तैनात पटवारी अशोक कुमार पर जातिगत टिप्पणियां तथा जाति के आधार पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घटना निंदनीय है। किसी भी अधिकारी को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, एसोसिएशन चेयरमैन सोमराज कुंडल ने कहा कि जब तक जांच पूरी करके सच सामने नहीं लाया जाता तब तक तहसीलदार को उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया जाए। उन्होंने मांग की कि तहसीलदार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि ऐसे लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। जातिवादी मानसिकता वाले किसी व्यक्ति को किसी भी सरकारी पद पर रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन कुंदन लाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राकेश कुमार, सोहन लाल, शिव लाल, पूर्व अध्यक्ष राम रत्तन धराई, अश्विनी कुमार, सुदेश कुमार, विकास डोगरा, शिव कुमार, बब्बू और लख्मी चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed