{"_id":"668710e7ceafa85dff0a7a49","slug":"udhampur-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101070-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी में पत्थर गिरने से श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी में पत्थर गिरने से श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
कटड़ा। देवी द्वार क्षेत्र में वीरवार सुबह मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साथियों के साथ भवन की ओर रवाना हुआ श्रद्धालु पहाड़ी से पत्थर गिरने से घायल हो गया। पुलिस के साथ ही श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल के जवानों ने उसे अर्द्धकुंवारी स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल श्रद्धालु की पहचान अरुण राजपूत (22) पुत्र राम शंकर निवासी हैदरगंज, जदीद, लखनऊ के रूप में हुई है। वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक श्रद्धालु की हालत खतरे से बाहर है।
खाई में छलांग लगाने वाले श्रद्धालु ने अस्पताल में दम तो़ड़ा
कटड़ा। भैरव घाटी मंदिर परिसर से 28 जून को खाई में छलांग लगाने वाले श्रद्धालु ने वीरवार को नारायणा अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने श्रद्धालु के शव को कटड़ा के सरकारी अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा परिजनों को सूचित कर दिया है।
बता दें, 28 जून को श्रद्धालु मनोज हरदास (52) निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अकेले ही आया हुआ था। दर्शन करने के उपरांत मनोज बाबा भैरवनाथ मंदिर में हाजिरी लगाने भैरव घाटी रवाना हुआ। इसी बीच 28 जून सुबह आरती के उपरांत 300 फुट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुलिस और श्राइन बोर्ड के कर्मियों ने रसियों के सहारे उसे निकाला और नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां घायल श्रद्धालु का इलाज जारी था, लेकिन वीरवार को मनोज ने दम तोड़ दिया।