फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

इस साल के अंत तक बिरमा पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद : डीसी

विज्ञापन
udhampur news
उधमपुर। पुराने जम्मू-श्रीगनर राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त पुराने बिरमा पुल के स्थान पर बनाए जा रहे नए पुल का काम दिसंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। डीसी सलोनी राय ने कहा है कि परियोजना के लिए स्वीकृत अवधि जून 2025 तक है, लेकिन उम्मीद है कि कि दिसंबर 2024 तक यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साल 2020 में क्षतिग्रस्त हुए बिरमा पुल को नए सिरे से बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस पर अभी काम चल रहा है। अनुमानित परियोजना लागत करीब 15 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

बता दें, शहर की जीवन रेखा माने जाने वाले इस पुल को 2020 में आई बाढ़ और भारी बारिश के दौरान काफी नुकसान पहुंचा था। जब बीआरओ ने पुल की जांच की तो पता चला था कि 50 वर्ष पुराना पुल बदहाल हो चुका है। इस पर अब वाहनों की आवाजाही करना संभव नहीं है। बीआरओ ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया। शहरवासियों की समस्या को देखते हुए बीआरओ ने बिरमा नाले पर ही दो बैली पुल तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू की थी। मौजूदा समय में इन बैली पुलों पर ही वाहनों की आवाजाही चल रही है, लेकिन मार्ग और पुल तंग होने के कारण यहां हर रोज यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2023 में बीआरओ ने पुराने पुल के बगल में ही 15 करोड़ की लागत से बनने वाले दूसरे पुल का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। बाद में कुछ देर काम बंद रहने के बाद फिर से शुरू किया गया है। वहीं अब जिला विकास आयुक्त ने जानकारी दी है कि इस पुल को बनाने का काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

शहर के व्यापार में होगी बढ़ोतरी
साल 2020 में जब पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तो इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ शहर का व्यापार भी प्रभावित हुआ था। शहर में सारे सामान की आपूर्ति इसी पुल से होती थी। जब यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था तो पुलिस ने बैली पुल पर यात्री वाहनों के साथ ट्रकों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके कारण शहर के व्यापार पर भी असर पड़ा था। शहर के व्यापारी महीनों से स्थायी पुल की मांग कर रहे थे। स्थायी पुल बनने से शहर के व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी और बिरमा पुल से संबंधित गढी, रेहम्बल, जिब, चक्क आदि इलाकाें की लगभग 40 हजार से अधिक आबादी को भी जिला मुख्यालय तक आवाजाही को लेकर काफी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को बैली पुल से आवाजाही के दौरान आए दिन गंभीर जाम की समस्या से दोचार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed