फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, teachers award blame news

Udhampur News: पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नामांकन पर जेकेटीजेएसी ने जताई आपत्ति

Fri, 05 Sep 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, teachers award blame news
उधमपुर। जेके टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए कुछ अयोग्य शिक्षकों के नामांकन पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

समिति के यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने गए कई शिक्षक ज्यादातर प्रशासनिक कार्यों के लिए या तो जेडईओ कार्यालयों या सीईओ कार्यालयों में ही कार्यरत रहे हैं और उन्होंने कक्षाओं में सक्रिय शिक्षण में बिल्कुल भी समय नहीं बिताया है या बहुत कम समय बिताया है।

चुने गए कई शिक्षकों ने करियर का एक बड़ा हिस्सा नियमित कक्षा असाइनमेंट के बजाय गैर-शिक्षण कार्यों में बिताया है जो इस सिद्धांत के विपरीत है। यह पुरस्कार असाधारण कक्षा प्रदर्शन करने वालों के लिए है। उन्होंने कहा कि ये शिक्षक अक्सर किसी न किसी बहाने इन कार्यालयों में लगातार अटैच रहते हैं, जिससे शिक्षण का मूल उद्देश्य ही प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ये शिक्षक इस तरह के अटैचमेंट के लिए अधिकारियों को खुश करने में लगे रहते हैं और यही उनका पुरस्कार है कि उन्हें ऐसे पुरस्कार के लिए चुना गया है जिसके वे हकदार नहीं हैं और यह बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed