{"_id":"68d97c0ef38056036d0c4974","slug":"udhampur-news-protest-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-127965-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पानी की किल्लत, टूटी पाइपों से नालियों में बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पानी की किल्लत, टूटी पाइपों से नालियों में बह रहा पानी
Sun, 28 Sep 2025 11:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करती हुए ओमाड़ा की महिलाएं व बच्चे। संवाद
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित ओमाड़ा इलाके में स्थानीय लोग बीते 15 दिनों से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार को जब पानी आया तो वह भी टूटी पाइप लाइनों के कारण नालियों और गलियों में बह गया और लोगों के घर तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद महिलाओं ने परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक बीते एक-दो हफ्तों से लोग पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप है। लोग रोजाना दूर-दराज की बाओली से पानी लाने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारी महिला सावित्री देवी और उनके साथ की महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी लेने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी आता है वह भी सिर्फ 15 मिनट के लिए। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। आज जब 15 दिन बाद पानी आया तो कई जगह पाइप लाइनें टूटी होने के कारण सारा पानी गलियों और नालियों में बह गया। महिलाओं ने प्रशासन से पाइप लाइनों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। संवाद