{"_id":"689e48e2093d3f4a060ca9ef","slug":"udhampur-news-pm-shree-school-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-126349-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्राओं ने एकल नृत्य, गायन और संगीत से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्राओं ने एकल नृत्य, गायन और संगीत से मोहा मन
Fri, 15 Aug 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व पर सांस्कृतिक नृत्य पेश करती छात्र
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक में मनाया गया राष्ट्रीय एकता पर्व
उधमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व के तहत कला उत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों ने एकल नृत्य, एकल गायन, स्वर संगीत से मन मोह लिया।
प्राचार्या स्वाति बंसल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजिका मौसमी थकयाल व सुखविंदर बाली ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आठ केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें केंद्रीय विद्यालय किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी, एम व दो उधमपुर, ज्योतिपुरम और जोधपुर डोडा के लगभग 271 विद्यार्थियों व 22 अनुरक्षक शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत एक भारत - श्रेष्ठ भारत तमिलनाडु प्रदेश के विविध पहलुओं पर आधारित था। इसका प्रदर्शन विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गायन, स्वर संगीत, शास्त्रीय नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं गायन पेश किया। इस उत्सव में विद्यार्थियों ने वहां के ऐतिहासिक, सामाजिक, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ वहां के फलते-फूलते औद्योगिक विकास को प्रस्तुत किया।
समापन समारोह में प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर दो दिनों तक चली प्रतियोगिताओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। आखिर में चयनित टीमों व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि केवी संगठन की संभागीय स्तर प्रतियोगिताओं में उधमपुर संकुल की चयनित टीमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय पुरोहित, मौजीराम मीना, कृष्ण कुमार यादव, अनुरंजन, उदयवीर चौहान, कुमारी दीपांजली खंडेलवाल इत्यादि ने विशेष योगदान दिया।