फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, phc pancheri news

Udhampur News: पीएचसी पंचैरी में बनाई जा रही अतिरिक्त इमारत

Sat, 30 Aug 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, phc pancheri news
उधमपुर के पीएचसी पंचैरी में बनाई जा रही इमारत का दृश्य। संवाद
सेंटर पर तकरीबन 20 से 25 हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर
विज्ञापन

उधमपुर। तहसील पंचैरी में स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी सेंटर में जगह की तंगी को देखते हुए अतिरिक्त इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। तहसील पंचैरी में बने इस सेंटर पर तकरीबन 20 से 25 हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर है। इतना ही नहीं रोजाना होने वाली ओपीडी 100 से अधिक है।
इसके चलते विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सेंटर में अतिरिक्त इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त वार्ड के साथ ही डाॅक्टरों के क्वार्टर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सेंटर में जगह की तंगी के चलते अतिरिक्त इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। तहसील पंचैरी के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। इमारत के निर्माण होने से कई अन्य टेस्टों के साथ-साथ मरीजों के एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं भी मरीजों को मिल सकती हैं। सबसे अधिक मरीजों को रात के समय डाॅक्टर मिलने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा

विभाग की ओर से सेंटर में जगह की तंगी को देखते हुए ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसमें डाॅक्टरों के रहने के लिए क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

- डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article