फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, jammu-srinagar highway closed news

Udhampur News: थर्ड इलाके में पहाड़ धंसने के कारण तीसरे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, jammu-srinagar highway closed news
उधमपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद होने  से जखैनी चौक पर खड़े वाहन। संवाद
उधमपुर। थर्ड इलाके में पहाड़ धंसने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। वीरवार को घाटी सहित चिनाब वैली से लगते विभिन्न जिलों में वाहनों की आवाजाही ठप रही। बता दें कि तीन दिन पहले थर्ड इलाके में पहाड़ी धंसने से हाईवे के बड़े हिस्से को काफी क्षति पहुंची थी और घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से साथ पूरी तरह से कट गया था। इसके अलावा उधमपुर से चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी सहित बटोत, रामबन और बनिहाल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद है। चिनाब वैली से लगते डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह से भी संपर्क पूरी तरह से टूटा हुआ है। वीरवार को मौसम साफ होने पर राजमार्ग के बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया था। यातायात अधिकारियों की मानें तो एकतरफा अस्थायी मार्ग तैयार कर यातायात को सुचारु करने में अब भी दो से तीन दिन का समय लग सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed